मथुरा, मई 2 -- सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा श्री नारद मुनि का जन्मोत्सव मनाया गया। गोष्ठी में धर्म की स्थापना में देव ऋषि नारद जी के योगदान पर चर्चा की गयी। पंडित मुकुट मनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट, नारायण प्रसाद शर्मा एवं उपस्थित जनों ने नारद ऋषि के चित्रपट पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री नारद मुनि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा में नारद मुनि भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि नारद मुनि भगवान विष्णु के परम भक्त के साथ-साथ तीनों लोकों में विचरण करने वाले प्रथम संदेश वाहक थे। यह भी पढ़ें- नरौरा में भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु बैठक में सुरेंद्र शर्मा, दिवाकर आचार्य, दिलीप पांडे, जयप्रकाश शर्मा, दिनेश मैथिल, इं...