मोतिहारी, अप्रैल 7 -- मधुबन,निसं। उच्च वद्यिालय नवरंगिया माधोपुर में सोमवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पंसस के प्रतिनिधि व वद्यिालय प्रबंधन समिति के सदस्य सुमन कुमार सिंह ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 11 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शक्षिा वह दौलत है। जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता। शक्षिा की बदौलत ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। यह जीवन का अमूल्य धरोहर है। मौके पर प्रभारी एचएम दिनेश्वर पंडित,इंद्रजीत कुमार, विनोद कुमार यादव,अमित कुमार,कंचन शर्मा,निशि,राम विनय पासवान,जन्नित बानो,बज्द्रिर पंडित,सौरभ खान,ममता पटेल,शशि प्रकाश आदि शक्षिक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.