कटिहार, अप्रैल 5 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया प्रमोद मेहता थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार मंडल ने किया। मुखिया ने माध्यमिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्रा बिनती कुमारी,सोनू कुमार, रवि मुर्मू, राजा शर्मा, रिया कुमारी एवं उच्चतर माध्यमिक में आर्यन कुमार, उजमा बानू एवं दीपक कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार के प्रधानाध्यापक मुस्ताक अहमद नदवी ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आगामी परीक्षा में भी अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। इस अवसर पर उप मुखिया राजू शर्मा, डॉक्टर श्रीनिवास गुप्ता, शिक्षक ...