जहानाबाद, जुलाई 8 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मकपा में इंटर में दाखिला के लिए छात्रों को मौका मिलेगा। कला संकाय में प्रवेश के लिए योग छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित लिए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य रामशरण चौधरी ने बताया कि 11 वीं कक्षा के कला संकाय में रिक्त पदों पर पहले आओ-पहले पाओ के तर्ज पर नामांकन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 वीं में 60 प्रतिशत से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का दाखिला मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीबीएसई के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को वरीयता दी जाएगी। विद्यालय में रहने वाले छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यह भी पढ़ें- JNVST Class 6 admission 2026: कक्षा 6 एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक करें फ्री आवेदन, ये डॉक्य...