कटिहार, अप्रैल 13 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्लस टू उच्च विद्यालय दिल्ली दिवानगंज में बिहार बोर्ड में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया श्वेता राय ने दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया गया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक गुलाब रब्बानी ने बताया कि तिथि भोजन व दसवीं के 20 एवं बारहवीं के 31 सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के पश्चात विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय पोषक क्षेत्र के अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं, मुखिया श्वेता राय ने कह...