अमरोहा, जनवरी 4 -- भाजपा नेता राम सिंह सैनी की ओर से मंडी समिति रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सावित्री बाईफूले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने वंचित उपेक्षित समाज को शिक्षित करने लिए और उसके उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। चांदपुर से पूर्व विधायक कमलेश सैनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राम सिंह सैनी, डा. केएस सैनी, सर्वेश सैनी, राजेन्द्र सैनी,शारदा देवी, पुरनसिंह सैनी, विजयपाल सिंह सैनी,टीकाराम सैनी सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.