रांची, अप्रैल 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड बार कौंसिल चुनाव की मतगणना में प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती पूरी हो गई है, लेकिन इस चरण में कोई भी उम्मीदवार निर्धारित कोटा हासिल नहीं कर सका। अब दूसरी वरीयता के मतों की गिनती जारी है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जीत के लिए 677 वोट का कोटा निर्धारित किया गया है। प्रथम वरीयता की गिनती में कोई भी प्रत्याशी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण अब अगली वरीयताओं के मतों की गणना की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया अभी लंबी चल सकती है और अंतिम परिणाम आने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। गौरतलब है कि इस चुनाव के लिए मतदान 12 मार्च को हुआ था, जबकि मतगणना 20 मार्च से लगातार जारी है। बार कौंसिल चुनाव में 25001 मतदाता हैं। मतदान करीब 75 फीसदी ...