पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन को लेकर प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया 16 जून से प्रारंभ है, जो 19 जून तक संचालित होगी। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों से 75% उपस्थिति का लिया जाएगा शपथपत्रनामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय द्वारा चारों जिलों के अंतर्गत स्थित कुल 55 अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन हेतु प्रथम मेधा सूची में कुल 31,595 आवेदकों का चयन किया गया है। चयनित सभी आवेदकों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ऑफर लेटर प्रेषित कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपना ऑफर लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं का चयन एवं महाविद्यालय आवंटन उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय दिए ...