पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर कुल 21 विषयों में 31595 अभ्यार्थियों का एडमिशन 19 जून तक लिये जाएंगे। वैसे पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक में नामांकन के लिए कुल 62382 सीटें हैं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय को कुल 51689 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। स्नातक में नामांकन के लिए सभी कॉलेजों में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर नामांकन व शैक्षणिक आलेख सत्यापन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं。 यह भी पढ़ें- आज से...