सीवान, जनवरी 10 -- महाराजगंज, एक संवाददाता। महाराजगंज के शाहगंज में प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती शुक्रवार को मनाई। इस मौके पर बच्चे -बच्चियों के बीच कॉपी -कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चियों ने राष्ट्रगान गाया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि मानव सभ्यता का इतिहास स्त्री- पुरुष दोनों के संघर्षों का इतिहास है। फातिमा शेख ने सावित्री बाई फूले के साथ मिलकर खासकर महिला शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पांडेय ने कहा कि फातिमा शेख का आज जन्मदिन है। कांग्रेस पार्टी जयंती मना रही है। खासकर फातिमा शेख ने लड़कियों को पढ़ाने पर जोर दिया उस वक़्त महिलाओं को पढ़ने की आजादी नहीं थी। उस वक़्त में फातिमा शेख को रूढ़िवादी लोगों से टकराना पड़ा और काफी यातनाओं को झेल...