हाजीपुर, जून 21 -- जंदाहा प्रखंड के लोमा निवासी एक छात्रा ने प्रथम प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70 वीं प्रतियोगिता परीक्षा में 63वां रैंक हासिल कर डी एस पी का पद प्राप्त कर परिवार समाज एवं इलाके का नाम रोशन की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोमा निवासी किसान धर्मेंद्र कुमार चौधरी एवं गृहिणी संजू कुमारी की पुत्री आस्था शांडिल्य ने प्रथम प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70 वीं प्रतियोगिता परीक्षा में 63वां रैंक हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे डीएसपी पद के लिए चयनित किया गया है। छात्रा की सफलता से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में कैमूर के तीन युवाओं का जलवा, दो बने डीएसपी तो एक बने नगर कार्यपालक पदाधिकारीगांव में खुशी की लहर ग्रामीण आसपास के लोग सगे संबंधी एवं शुभचिंतको द्...