प्रयागराज, नवम्बर 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को उनके पैतृक आवास आनंद भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदाधिकारियों ने नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि नेहरू समाजवाद, मिश्रित अर्थव्यवस्था, गुटनिरपेक्ष आंदोलन और विश्व शांति के प्रबल समर्थक थे, जिनकी विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। नेताओं ने कहा कि नेहरू ने संविधान में मौलिक अधिकारों और समाजवादी संरचना को मजबूत आधार दिया। वह गरीबी, भूख, छुआछूत, बेरोजगारी और अशिक्षा जैसे भेदभावों के कट्टर विरोधी थे। उनकी नीतियों की वजह से ही विश्व समुदाय, विशेषकर अमेरिका, भारत को सम्मान की दृष्टि से देखता है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों न...