हरिद्वार, अगस्त 16 -- उत्तरी हरिद्वार स्थित विश्नोई आश्रम में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम विश्नोई आश्रम के अध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद के सानिध्य में हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि महंत राजेन्द्रानंद महाराज का पूरा जीवन गौ सेवा और मानव कल्याण को समर्पित रहा। महंत प्रणवानंद महाराज ने कहा कि वे सच्चे गौ सेवक थे। उन्होंने गौ, गंगा, गीता, पर्यावरण संरक्षण और भगवान जम्भेश्वर की वाणी के प्रचार-प्रसार के लिए जीवनभर कार्य किया। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती और महंत स्वामी जयानंद ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर स्वामी गोविंदानंद, आचार्य विश्वात्मानंद, स्वामी गोविंदशरणानंद, स्वामी सागरानंद, आचार्य अमृतानंद, सर्वानंद, जगदेवानंद, ...