औरैया, जून 27 -- अमर शहीद संतोष कुमार यादव की प्रथम पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस पर शनिवार को उनके पैतृक गांव खुमानपुर स्थित स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा सत्संग और प्रीतिभोज का भी आयोजन हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम खुमानपुर पोस्ट बघईपुर स्थित अमर शहीद संतोष कुमार यादव विल्लू फौजी स्मारक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, क्षेत्रीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जय जवान, जय किसान और अमर शहीद संतोष कुमार यादव अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मुकेश यादव ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्व...