बदायूं, जून 9 -- बदायूं। दूसरे दिन प्रथम पाली की आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा शहर के 15 केंद्रों पर जारी है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा से संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा की खबर है। आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, एसके इंटर कॉलेज ए और बी ब्लॉक, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ...