बेगुसराय, जून 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में 28 जून को आयोजित होने वाले प्रथम पंचायत विकास दिवस का विषय का थीम महिला हितैषी ग्राम पंचायत निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रथम पंचायत विकास दिवस का आयोजन आज, ग्राम सभा के सभी सदस्य भाग लेंगेकार्यक्रम की तैयारियां डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई बैठक में पंचायत विकास दिवस की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में ग्राम सभा के सभी सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की संचालित योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, स्थानी...