काशीपुर, मार्च 19 -- काशीपुर/जसपुर। हिन्दू नव संवत्सर के साथ चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही घर, मंदिरों में विशेष रौनक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में अपने घरों में घटस्थापना की। विधि विधान के साथ अखंड ज्योति जलाई। व्रत रखकर सुख समृद्धि की कामना की। माता के भक्तों ने पारंपरिक पकवान बनाकर भोग लगाया। नगर के प्रमुख मंदिरों मां बाल सुंदरी देवी मंदिर चामुंडा देवी मंदिर गीता मंदिर द्रोणा सागर स्थित मंदिर नागनाथ शीतला मंदिर माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना की गई। वहीं जसपुर के प्रमुख मंदिरों को फूल एवं बिजली की झालरों से सजाया गया। ठाकुर मन्दिर, धर्मशाला मन्दिर, काली माता मन्दिर में स्थापित माता सर...