महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा-केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बड़े भाई स्व. प्रदीप चौधरी की पुण्यतिथि जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित पार्क में मनाई गई। इस अवसर पर पार्क में स्थापित स्व. प्रदीप चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धांजलि अर्पण से हुआ। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. प्रदीप चौधरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक, संगठनात्मक और जनसेवी कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रदीप चौधरी सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए जनपद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.