आगरा, सितम्बर 7 -- आईटीआई में प्रथम चरण में प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन 17 अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया गया। प्रथम चरण में कुल 592 अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। सोमवार को अंतिम दिन विभिन्न ट्रेड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी संस्थान पहुंचे। उन्होंने वहां काउंसलिंग कराई। अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूरे होने के बाद उनकी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, कुछ अभ्यर्थी कागजात पूरे न होने पर परेशान नजर आए। प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि सात सितंबर तक बढ़ाई गई थी। अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन भी किए गए। सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन 17 अभ्यर्थियों का प्रवेश किया गया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि आज प्रथम चरण में 592 अभ्यर्थियों का...