प्रथम चरण में 137 ने लिया प्रवेश
आगरा, अगस्त 31 -- बल्केश्वर स्थित राजकीय आईटीआई में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को 115 अभ्यर्थियों ने विभिन्न ट्रेड में प्रवेश लिया। 27 अगस्त से शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक कुल 137 अभ्यर्थियों का दाखिला हो चुका है। प्रथम चरण के प्रवेश 4 सितंबर तक होंगे। सोमवार को 200 से अधिक अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए संस्थान पहुंचे। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई। सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित ने अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश लेने की अपील की। कार्यदेशक एवं सुरक्षा प्रभारी डीके निगम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को टीम बनाकर फोन के माध्यम से प्रवेश के लिए संपर्क किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.