कुशीनगर, मई 22 -- कुशीनगर। भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणकों को उपजिलाधिकारी डॉ संतराज सिंह बघेल और तहसीलदार धर्मवीर सिंह द्वारा जनगणना किट, परिचय पत्र, धूप से बचने के लिए टोपी व आईडी प्रदान की गई है। एसडीएम श्री बघेल ने बताया कि जनगणना किट का वितरण तहसील के सभी ब्लॉको में प्रारंभ कर दिया गया है।विदित हो कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान की गणना की जाएगी और सभी प्रगणक जिनको एचएलबी ब्लॉक आवंटित किया गया है, वह सभी अपने ब्लॉक के अंतर्गत मकान की गणना करेंगे। वर्तमान में स्वागणना का कार्य प्रगति पर है तथा 22 मई से 20 जून तक मकान गणना कार्य होना है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : आज से शुरु होगा मकान सूचीकरण कार्य जिसमे तहसील में 798 प्रगणक व नगर पालिका परिषद कुशीनगर में 232 प्रगणक तथा नगर पंचायत फ़ाज़िलनागर मे 32 प्रगणक लग...