पाकुड़, अप्रैल 28 -- सोमवार को भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना - एचएलओ-एचएलबी) के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीयकृत 2 विद्यालय लिट्टीपाड़ा में किया गया। यह प्रशिक्षण प्रथम एवं द्वितीय बैच के लिए 27 अप्रैल से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, सहायक चार्ज पदाधिकारी सह प्रभारी सांख्यिकी पर्यवेक्षक केसी दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, जनगणना टेक्निकल एक्सपर्ट शशि कपूर साहा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य को लेकर प्रगण...