प्रथम को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
गंगापार, जून 6 -- क्षेत्र के सिताऊकापुरा, गारापुर गांव निवासी प्रथम दुबे को सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अमेठी के पुलिस अधीक्षक श्रवन टी द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत सिपाहियों के बच्चों को 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित किया जाता है। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में मेडल व 50 हजार रुपये की धनराशि देकर बच्चें का उत्साह वर्धन किया गया। इस सम्मान से परिवार के लोग काफी खुश हैं। यह भी पढ़ें- मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- वामसारथी योजना के तहत मेधावी छात्रा सम्मानित यह भी पढ़ें- वामसारथी योजना के तहत मेधावी छात्रा सम्मानित, रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.