बागपत, अगस्त 19 -- बड़ौत। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए अभी रफ्तार नहीं बढ़ी हैं। बुधवार को पहली कटऑफ के दाखिलों पर भी ब्रेक लग गया। इस वजह से कॉलेजों में काफी भीड़ उमड़ी रही। दरअसल, चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा बुधवार को प्रथम कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन था। जेवी कॉलेज, डीजे कॉलेज, जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज समेत जिले के सभी कॉलेजों में छात्रों की काफी भीड़ लगी रही। अभी दाखिला लेने वाले छात्रों का आंकड़ा मुश्किल से 10 प्रतिशत को ही पार कर पाया है। मेरिट में शामिल छात्र दाखिले की रेस में पीछे चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- नहीं बढ़ी अंतिम तिथि, अब 21 को दूसरी मेरिट ऐसा लगता है दूसरी मेरिट जारी होने के बाद ही दाखिला लेने वाले छात्रों की रफ्तार बढ़ेगी। जनता वैदिक महाविद्यालय के प...