गिरडीह, मार्च 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में झारखंड कॉलेज डुमरी की मेजबानी में दो दिवसीय प्रथम अंतर महाविद्यालय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार, खेल निदेशक डॉ. राखो हरि प्रसाद, झारखंड कॉलेज डुमरी के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार माथुर, झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र पाठक तथा टेक्निकल स्टाफ की पीसीपी सतविंदर कौर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों-झारखंड कॉलेज डुमरी, पारसनाथ कॉलेज इसरी बाजार, सरिया कॉलेज सरिया एवं भद्रकाली कॉलेज ईटखोरी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.