बांदा, मार्च 16 -- बांदा। अलग बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए विधान सभा घेराव की चेतावनी केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने दी है। जारी पत्र में उन्होंने कहा कि सरकार वादा भूल गयी है। अब अलग राज्य के लिए विधानसभा का घेराव 10 अप्रैल को किया जाएगा। 18 मार्च को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री को वाद याद दिलाया जाएगा। कहा कि बुंदेलखंड आजाद सेना अलग राज्य के लिए बीस वर्ष से संघर्ष कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...