अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद की स्थायी लोक अदालत में लंबित मामलों के ज्यादा से ज्यादा निस्तारण के लिए अब प्रत्येक सप्ताह तीन दिन बैठक होगी। यह नई व्यवस्था लोक अदालत में लंबित मामलों की संख्या अधिक होने के कारण लिया गया है। स्थायी लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह में सोमवार,मंगलवार और बुधवार को स्थायी लोक अदालत की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थायी लोक अदालत में कुल 289 वाद लंबित हैं,जिनके शीघ्र समाधान के लिए यह कदम उठाया गया है। तय किया गया है कि प्रत्येक बैठक में कम से कम पांच मामलों को सुनवाई के लिए लिया जाएगा। यदि निर्धारित दिन अवकाश होता है, तो अगले कार्यदिवस पर बैठक का आयोजन किया जाएगा।-------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...