रिषिकेष, अप्रैल 10 -- एसआरएचयू में 11 अप्रैल से लाइफ का कंपास-लाइव कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें प्रत्येक शनिवार को विशेषज्ञों की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन करिअर मार्गदर्शन दिया जाएगा। जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विवि के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि संस्थान ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को सही दिशा, स्पष्ट मार्गदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करना रहेगा। कहा कि लाइफ का कंपास-लाइव कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। यह सत्र हर शनिवार शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ज़ूम प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी घर बैठे आसानी से जुड़ सकेंगे।...