मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- कछवा। कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल में विश्व दिव्यांगता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान 120 दिव्यांगजन अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार गंगवार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद एक दिव्यांग मित्र ने बांसुरी की सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। डीएम पवन कुमार गंगावर ने कहा हर व्यक्ति विशेष रूप से सक्षम है। उन्होंने बताया कैसे "विकलांग" शब्द को बदलकर "दिव्यांग" किया गया, और उदाहरण देते हुए स्टीफन हॉकिंग का उल्लेख किया, जिन्होंने गंभीर शारीरिक चुनौतियों के बावजूद विश्व स्तर पर असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं। इस अवसर पर कछवा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक शंकर रामचंद्रन ने अस्पताल के दीर्घकालिक सेवाकार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहाकि अस्पताल प...