प्रत्येक व्यक्ति में अभिनय की प्रतिभा: बांगर
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं एमएलआर थिएटर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नाद प्रवाह के अंतर्गत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृभको फर्टिलाइजर्स के यूनिट हेड विजय बांगर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में अभिनय की प्रतिभा होती है, जिसे उचित प्रशिक्षण के माध्यम से निखारा जा सकता है। उन्होंने रंगमंच को व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना का प्रभावी माध्यम बताया। विशिष्ट अतिथि सुदेश बांगर ने रंगमंच प्रशिक्षण को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने की साधना बताया। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक आलोक सक्सेना को कार्यशाला प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अभिनय तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.