पीलीभीत, अप्रैल 7 -- बीसलपुर। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक शिवेन्द्र नाथ शुक्ला ने किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों को नमन किया। नगर अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा ने अपने विचार रखे। उधर, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा के आवास पर स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचना ही भाजपा का मूल मन्त्र है। इस मौके पर रामसरन वाल्मीकि, कुलदीप शुक्ला, पंडित अखिलेश मिश्रा, राकेश गंगवार, आशु भारद्वाज, विकेश गुप्ता, नितिन वाल्मीकि, अजय गुप्ता, मुकेश सक्सेना, विश्वेश्वर दयाल गंगवार, शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.