रांची, जून 26 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल की ओर से बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं के लिए माही हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। कार्यशाला में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कराने को कहा गया। सांसद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। अंत में ...