बिजनौर, मार्च 1 -- रालोद के कार्यालय पर होली मिलन व मासिक बैठक का आयोजन किया गया। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई। बैठक में प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही देश की जनता से अपील की गई कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए। बैठक में वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। रविवार को बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने तथा संचालन संजीव चौधरी ने किया। बैठक में अशोक चौधरी, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, नागेन्द्र पंवार, डा. नीरज चौधरी, खान जफर सुल्तान, लवकुश फौजी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.