प्रत्येक विद्यालय में पांच पौधे लगा विद्यार्थियों को करेंगे जागरूक
अयोध्या, जुलाई 2 -- अयोध्या, संवाददाता। ग्रीन मिशन अयोध्या फाउंडेशन की ओर से विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में पांच पौधे रोपित किये जाएंगे। इसे लेकर फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय ने बुधवार को डीआईओएस डॉ.पवन कुमार तिवारी से मुलाकात की और उन्हें पौधा भेंट किया। ग्रीन मिशन अयोध्या फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि डीआईओएस के साथ हुई बैठक में विद्यालयों में होने वाले पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर विशेष चर्चा हुई। यह तय हुआ कि मिशन ग्रीन अयोध्या फाउंडेशन द्वारा जनपद के विद्यालयों में तीन चरणों में कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रत्येक विद्यालय में लगभग पांच पौधे लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.