रिषिकेष, फरवरी 3 -- एम्स में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के तहत मेडिकल के छात्रों को डाक्टरी पेशे के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान कहा गया कि विनम्रता के साथ पेश आते हुए हर रोगी की पीड़ा दूर करना ही एक अच्छे डाक्टर की पहचान है। वर्ष 2026 बैच के पीजी छात्रों के लिए एम्स ऋषिकेश में इंडक्शन सेरेमनी आयोजित की गई। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) लखनऊ के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने छात्रों को सफलता के 10 मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान करने के साथ जीवन में शिक्षकों के योगदान को न भूलें। उन्होंने कहा कि पेशे में अनुशासन, योग्यता तथा ईमानदारी बनाए रखें। प्रो. धीमान ने कहा कि विनम्रता के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.