फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में शाम को कैच द रेन के अंतर्गत बैठक की। इस बैठक में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने जल संरक्षण को लेकर कराये गये कार्यो की जानकारी दी। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण से संबंधित कराये गये कार्यो रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, चेकडेम, तालाब, मेड़बंदी कार्यो की सूचना पोर्टल पर फीड करायें। बीएसए से कहा कि सभी शासकीय, अर्धशासकीय और वित्तविहीन विद्यालयों में सोखपिट और रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये जायें। पंचायती राज विभाग को प्रत्येक गांव में दो दो सोखपिट बनवाने के निर्देश दिये। जनपद में संचालित शीतगृहों में 200 सोख पिट बनवाने के निर्देश जिला उद्यान अधिकारी को दिये गये। बैठक में सीडीओ विनोद कुमार ...