सहारनपुर, अगस्त 5 -- प्रधान डाकघर में आम जनमानस की सुविधा एवं आधार सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अगस्त माह से प्रत्येक रविवार को विशेष आधार नामांकन एवं आधार अपडेट शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। अधीक्षक डाकघर के अनुसार, इन शिविरों में नए आधार नामांकन के साथ-साथ आधार में आवश्यक संशोधन एवं अपडेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों को कार्यदिवसों में होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी। इसके अलावा, डाक विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मंदिर परिसरों में गंगोत्री का पवित्र गंगाजल (250 मिली) 30 रुपये प्रति बोतल की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए सिद्धपीठ बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर (रानी बाजार), श्री बागेश्वर मंदिर (बेहट रोड) तथा श्री पाठेश्वर मंदिर ...