समस्तीपुर, जून 27 -- सिंघिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतों में विकास योजनाओं का चयन, क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में 28 जून को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सरकार के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में आयोजित होंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतों में जनभागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले यह कार्यक्रम रविवार को पहली बार आयोजित होंगे। इस विशेष कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने सभी मुखिया और पंचायत सचिवों को पत्र के माध्यम से सरकार के निर्देश से अवगत कराते हुए पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन सुनिश्चित करने को निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- बरौनी प्रख...