समस्तीपुर, मई 3 -- सिंघिया। लोगों को अब अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड, अनुमंडल और जिला कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगें। बल्कि उनके शिकायतों का निपटारा अब पंचायत स्तर पर ही किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक महीने के "प्रथम और तृतीय " मंगलवार को पंचायतों में "सहयोग शिविर" आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पंचायतों में सहयोग शिविर लगाकर समस्याओं का होगा सामाधानसहयोग शिविर का आयोजन सिंघिया प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में आयोजित होने वाली "सहयोग शिविर" के सफल संचालन को लेकर प्रथम चरण का शिड्यूल जारी किया गया है। जिसके अनुसार 19 मई को जहांगीरपुर और सालेपुर, 2 जून को विष्णुपुर डीहा और क्योटहर, 16 जून कुंडल एक और कुंडल दो, 7 जुलाई को फुलहारा और लिलहौल, 21 जुलाई को माहें और महरा, 4 अगस्त को निरपुर भरड़िया और हरदिया व 18 अगस्त को बंग...