दुमका, अप्रैल 4 -- उपायुक्त दुमका के निर्देशन में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका के अध्यक्षता में जिले के सभी उच्च और प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और अंग्रेजी शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को अंतिम दो घंटी आवश्यक रूप से कैरियर काउंसलिंग के लिए व्यवस्थित किया जाय और इसे रूटिन में भी उल्लेखित किया जाय। उन्होंने कहा कि कैरियर काउंसलिंग से बच्चों को अपने लक्ष्य को तय करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...