बक्सर, अप्रैल 22 -- उपचुनाव नामांकन की जांच 24 व उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल नामांकन की अंतिम तिथि 23, वाहन और मीडिया कोषांग किए जाएंगे दुरूस्त बक्सर, हमारे संवाददाता। बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास में जुटे है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन के स्तर से चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ताकि चुनाव प्रचार, मतदान व मतगणना के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसे लेकर डीएम साहिला ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। यह भी पढ़ें- विधान परिषद उपचुनाव में सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का आदेश नामांकन की जांच 24 व उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 2...