सीवान, मई 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 2 से विधिवत रूप से शुरू किए जाने को लेकर बीडीओ अभय कुमार ने क्रमवार जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कोडरमा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 16 मई से शुरू होगा पहला चरणकार्य की प्रक्रिया चार्ज अधिकारी सह बीडीओ जनगणना ने निर्धारित समय सीमा के भीतर चरणबद्ध व सुव्यवस्थित तरीके से कार्य संपन्न किए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक भवन पर क्रम संख्या अंकित करते हुए मकानों का सटीक व व्यवस्थित सूचीकरण व गणना कार्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया शुरुआती तीन दिनों तक विशेष अ...