रिषिकेष, मई 24 -- आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। रविवार को हरिद्वार रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बसपा के ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव ने कहा कि अगले वर्ष उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर अभी से कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दें। बसपा की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता घर घर तक जाएं, प्रत्येक बूथ पर अपने सदस्य बनाएं और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। यह भी पढ़ें- प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाएंगे बसपा कार्यकर्ता उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह में कार्यो की समीक्षा बैठक की जाएगी।मौके पर बृजेश क...