विकासनगर, मई 7 -- भाजपा सहसपुर मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को जस्सोवाला में संपन्न हुई। बैठक में विधान सभा चुनाव से पूर्व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बूथ के घरों में प्रवास करने का निर्णय लिया। मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता उत्तराखंड में भी भाजपा की ऐसी ही प्रचंड जीत तय करने के लिए अभी से काम करना शुरु कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधान सभा अभी तक भाजपा का अवैद्य गढ़ बना हुआ है। इस बार सहसपुर में जीत का अंतर बढ़ाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सहसपुर मंडल के प्रत्येक बूथ पर घर घर तक प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को पहुंचाना होगा。 यह भी पढ़ें- बूथ सत्यापन को लेकर भाजपा मंडल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.