पीलीभीत, अगस्त 8 -- पीलीभीत। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेशव्यापी संतृप्तिकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें हर पात्र महिला को समूह से जोड़ा जाएगा। यह अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। स्वत: रोजगार की उपायुक्त वंदना सिंह ने बताया कि जनपद में गांव-गांव, घर-घर जाकर ऐसे पात्र परिवारों की पहचान की जायेगी, जो अभी तक समूहों या मिशन से नहीं जुडे़ हैं। अभियान का उद्देश्य हर पात्र महिला को स्वरोजगार, बैंकिंग सुविधाओं और योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाना है। अभियान के दौरान ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। ऐसे एक लाख 87 हजार परिवारों की पहचान करेगें, जहां महिलाएं अभी स्वयं सहायता समूहों का हिस्सा नहीं हैं। यह भी पढ़ें- समूह से जोड़ी जाएंगी गांव की सभी पात्र महिलाएं सर्वे के आधार उन्हें समूहों में जो...