रिषिकेष, अप्रैल 18 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ऋषिकेश परिसर में आयोजित इंटर्नशिप सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ ही शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। साथ ही प्रत्येक पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है। इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों में औद्योगिक एवं व्यावसायिक तकनीकी ज्ञान और समझ विकसित होते हैं। सेमिनार में मुख्य वक्ता परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर निरंतर सीखने, खोजने, सोचने, कार्य करने और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास, पेशेवर दृष्टिकोण, कार्य संस्कृति की सम...