बिजनौर, दिसम्बर 22 -- शांतिकुजं जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का शुभारंभ किया गया। वेद स्थापना प्रचार- सप्ताह के माध्यम से घर-घर में गायत्री मन, दीप यज्ञ द्वारा वेदों का पूजन व स्थापना करायी जा रही है। रविवार को शांतिकुजं जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में वेद स्थापना प्रचार सप्ताह का शुभारंभ परिब्राजक महेशचन्द्र महीपाल ने वेदों का पूजन कर किया। गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने कहा कि वेद ईश्वर की वाणी है। वेद दिव्य ज्ञान विज्ञान के भण्डागार हैं। वेद चार हैं 10 ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद। शांतिकुज संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य ने वेदों का सरल हिन्दी भाष्य किया है। प्रत्येक परिवार में वेद होना चाहिए। वेद का अध्ययन कर वेदों का दिव्य ज्ञान आत्मसात करना चाहिए। ज्ञान, वेदों...