गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत भाजपा गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल का रविवार से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन की कार्यशाला चार सत्रों में संपन्न हुई। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि बूथ प्रबंधन में मतदाता सूची का अध्ययन, नए मतदाताओं से संपर्क तथा प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बनाए रखें और समाज के हर वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित करें। उन्होंने "मन की बात" कार्यक्रम का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। सत्र की अध्यक्षता काशी चौहान व संचालन मंडल महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। पूर्व न...