चंदौली, जनवरी 8 -- चंदौली, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की ओर से आयुक्त वाराणसी मंडल को रोल प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है। मंडल के लिए नामित रोल प्रेक्षक की ओर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की पूरी अवधि के दौरान प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र का कम से कम तीन बार भ्रमण किया जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि दावों और आपित्तयों की प्राप्ति की अवधि एवं नोटिस फेज के दौरान रोल प्रेक्षक की तरफ से प्रथम भ्रमण किया जाएगा। वहीं ईआरओ की ओर से दावों और आपत्तियों के निस्तारण की अवधि के दौरान दूसरा भ्रमण और बीएलओ से वर्किंग कापी के सत्यापन एवं पूरक सूची के मुद्रण और निर्वाचक नामावलियों के अन्तिम प्रकाशन के समय तीसरा भ्रमण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आयुक्त वा...