प्रत्येक देशवासी को शिक्षा और चिकित्सा मिले मुफ्त: भाकियू
सहारनपुर, सितम्बर 6 -- भारतीय किसान यूनियन (लाल बहादुर शास्त्री) ने शनिवार को किसानों, आमजन की ज्वलंतशील समस्याओं और राष्ट्रहित से संबंधित विभिन्न मांगों के समाधान को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में देश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षा एवं चिकित्सा सभी नागरिकों को निशुल्क मुहैया कराने की मांग की। शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच दिए ज्ञापन में कहा कि कर्ज के चक्रव्यूह, जलवायु संकट और फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलने से किसान त्रस्त है। यूनियन ने एमएसपी गारंटी कानून बनाकर उसे पूरे देश में समान रूप से लागू करने की भी मांग की। साथ ही भारत अमेरिका द्व्पिक्षीय व्यापार ट्रेड डील को रद्द करने की मांग करते हुए किसानों का ऋण माफ करने, वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर 5000 रुपये देने, राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करने, आवारा व निराश्रित पशुओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.